कराटे चैंपियनशिप में 7 मेडल जीतक ईस्टर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल ने किया साल 2024 को अलविदा।
हिन्द फोक्स न्यूज :- एस एम ग्लोबल स्कूल में आयोजित “2nd इंटर स्कूल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2024” का आयोजन 29 दिसंबर को कराया गया, जिसमें 6 स्कूल और अलग-अलग अकादमी के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
दनकौर ग्रेटर नोएडा में स्थित ईस्टर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के सात बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। कराटे कोच अंकुर भट्टी ने बताया कि सभी सात बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें रियांशु और रिया ने गोल्ड मेडल, जय खटाना और अवनी ने सिल्वर मेडल, मयंक, ऋतुराज और कृष्णा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।
स्कूल के चेयरमैन विकास नगर ने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में खेलकूद की महत्वता को समझाया और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में और मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया।
पिछले दो सालों में ईस्टर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल ने पढ़ाई व खेलकूद दोनों में ही अपना एक अलग स्थान बनाया है और जिला गौतम बुध नगर के प्रतिष्ठित स्कूलों में जाना जाता है।
