March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Afghanistan: पाकिस्तान के इनकार के बाद अब दिल्ली डायलॉग से हटा चीन, भारत करेगा नेतृत्व

नई दिल्ली। अफगानिस्तान मामलाे पर भारत में हो रही दिल्ली डायलॉग में चीन ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला कर लिया है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक चीन ने इस मीटिंग में भाग नहीं लेगा। इस बारे में विदेश मंत्रालय को सूचना दे दी गई है। इस मीटिंग में शामिल न होने के पीछे चीन ने पूर्व की व्यस्तता को कारण बताया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान पहले ही इस मीटिंग में शामिल होने से इंकार कर चुका है। वहीं अब माना जा रहा है कि भारत इस मीटिंग से पाकिस्तान को सख्त संदेश दे सकता है कि अफगानिस्तान के मसले पर ही अपना हित साधने की कोशिश नहीं करे।

दो दिन तक चलेगी मीटिंग

अफगानिस्तान मामले पर हो रही यह मीटिंग 10-11 नवंबर यानी दो दिन तक चलेगी।  जिसकी अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल करेंगे। कहा जा रहा है कि इस बार इस मीटिंग का अहम अजेंडा अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा करना रहेगा है। वहीं सूत्रों की मानें तो अब इसमें भारत सहित 8 देश हिस्सा लेंगे। ये सारे वे देश हैं जो अफगानिस्तान से सटे हुए हैं। जिन देशों ने अपनी हामी भरी है उसमें ईरान, किर्गिजस्तान, कजाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, तुर्किस्तान, उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि शामिल हैं।

पीएम मोदी से भी होगी मुलाकात 

एनएसए स्तर पर हो रही इस मीटिंग में भाग लेने के अलावा इन सभी देशों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात होगी। इसके साथ ही सभी देशों से दो पक्षीय बातचीत भी की जाएगी। हालांकि एनएसए स्तर की भारत की पहल यह पहली बातचीत नहीं है। साल 2018 और 2019 में इस स्तर की सफल मीटिंग ईरान में की जा चुकी है। तब भी पाकिस्तान उन दोनों मीटिंग में भारत की उपस्थिति के कारण शामिल नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *