February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यह नेशन बिल्डिंग का इनविटेशन, रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले नौजवानों से बोले पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 18वें रोजगार मेले की शुरुआत की। इस रोजगार मेले में देशभर के 61,000 से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित जाने हैं। मोदी ने कहा, आज के इस महत्वपूर्ण दिन देश के 61,000 से ज्यादा नौजवान जीवन की नई शुरूआत कर रहे हैं। आज आप सभी को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। ये एक तरह से नेशन बिल्डिंग का इनविटेशन लेटर है। यह विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है। युवाओं को कौशल से जोड़ना और उन्हें रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर देना यह हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। सरकारी भर्तियों को भी कैसे मिशन मोड पर किया जाए इसीलिए रोजगार मेले की शुरुआत की गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में एक है। हमारी  सरकार का निरंतर प्रयास है कि भारत की युवाशक्ति के लिए देश और दुनिया में नए-नए अवसर बनें। आज भारत सरकार दुनिया के अनेक देशों से ट्रेड और मोबिलिटी एग्रीमेंट कर रही है।  भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसने एक दशक में अपनी जीडीपी को दोगुना किया है। आज दुनिया के सौ से ज्यादा देश FDI के जरिए भारत में निवेश कर रहे हैं।

मोदी ने बताया क्यों विशेष है आज का दिन

मोदी ने नौजवानों से कहा कि साल 2026 का आरंभ आपके जीवन में नई खुशियों का आरंभ कर रहा है। इसके साथ ही जब बसंत पंचमी कल ही गई है तो आपके जीवन में भी ये नई बसंत का आरंभ हो रहा है। आपको ये समय संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है। संयोग से इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है। कल 23 जनवरी को हमने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया और अब आने वाले कल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और उसके अगले दिन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। आज का दिन भी बहुत विशेष है क्योंकि आज ही दिन हमारे संविधान ने जन गण मन को राष्ट्रीय गान और वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed