February 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मैं हूं ना 2 में डबल रोल में दिखेंगे शाहरुख खान

नई दिल्ली।बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख़ खान लगभग 12 साल बाद फिल्म निर्माता फराह खान के साथ काम करने वाले है। लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि फराह ‘मैं हूं ना 2’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। अब पिंकविला के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ‘मैं हूं ना 2’ किंग खान की अगली बड़ी फिल्म बनने की प्रबल दावेदार के रूप में उभर रही है। सूत्रों के अनुसार, शाहरुख खान और फराह के बीच बातचीत ज़ोरों पर है, जो लंबे अंतराल के बाद उनके फिर से साथ काम करने का हिंट दे रही है।

शाहरुख खान और फराह खान का साथ हमेशा से सफल रहा है, इनदोनो ने साथ मिलकर बॉलीवुड की कई यादगार हिट फ़िल्में दी हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2014 में आई ‘हैप्पी न्यू ईयर’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त सफल रही। उससे पहले, 2007 में ‘ओम शांति ओम’ और 2004 में आई ‘मैं हूं ना’ ने एक स्टाइलिश एंटरटेनर के रूप में मिसाल कायम की, जिसमें देशभक्ति, एक्शन, भावनाएं और हास्य का भरपूर संगम था।

अब, दो दशक बाद, ‘मैं हूं ना 2” एक बड़ी सीक्वल फिल्म बनने जा रही है, जो मूल फिल्म की आत्मा को बरकरार रखेगी। सूत्रों के अनुसार, “फराह खान ने शाहरुख खान के लिए एक रोमांचक डबल रोल का कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जिससे SRK बेहद उत्साहित हैं। कहा जाता है कि यह आइडिया सीक्वल की भावनाओं और मनोरंजन के स्तर को बढ़ाएगा, जबकि शाहरुख खान दो बिल्कुल अलग-अलग किरदारों को निभाएंगे।”

“यह फिल्म देशभक्ति से भरपूर होगी, जिसमें मूल कलाकार वापसी करेंगे। इसका मुख्य विषय भारत पर मंडरा रहे एक नए खतरे के इर्द-गिर्द घूमता है, और कहानी में एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन संतुलन होगा। दिलचस्प बात यह है कि कहानी का मूल विचार खुद शाहरुख खान का है,” सूत्र ने पुष्टि करते हुए आगे बताया कि आकाश कौशिक इस आईडिया को पटकथा के रूप में रूपांतरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *