वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून…. ‘लव एंड वॉर’ से सामने आया रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ”लव एंड वार” का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में बॉलीवुड के तीन दिग्गज एक्टर्स रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। भंसाली की इस दमदार कास्ट वाली फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इन सबके बीच मेकर्स ने दर्शकों को ट्रीट देते हुए इस मच अवेटेड फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट कर दिया गया है। जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
लव एंड वॉर से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आउट
रणबीर कपूर लव एंड वॉर के फर्स्ट लुक पोस्टर में काफी डैशिंग लग रहे हैं। पोस्टर में रणबीर कपूर मूछों के साथ कार में चश्मा लगाए बैठे हुए काफी रौबदार अंदाज में दिख रहे हैं। रणबीर एक हाथ से ब्लू कलर की ओपन रूफ कार ड्राइव कर रहे हैं। जबकि उनका एक हाथ खून से सना हुआ नजर आ रहा है। ओवरऑल रणबीर का फर्स्ट लुक काफी दमदार है।
संजय लीला भंसाली के हर प्रोजेक्ट की तरह इस प्रोजेक्ट में भी भव्यता और बारीकी से हर एक बात पर ध्यान दिया गया है। जिसका सबूत नया पोस्टर है। पोस्टर से यह साफ है कि फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू चलाने वाली है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को, सिनेमाघरों में मिलते हैं!
कब रिलीज होगी “लव एंड वॉर” ?
बता दें कि संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं। ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और और तेलुगु में रिलीज होगी।
