ब्लू फिल्में दिखाकर अप्राकृतिक सेक्स…डीडीए इंजीनियर पति पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक उसका पति जबर्दस्ती उसे ब्लू फिल्में दिखाता है और उसके बाद फिल्म में दिखाए गए अप्राकृतिक सेक्स करने का दबाव बनाता था। महिला के मुताबिक पीरियड्स के दौरान भी उसके पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का भी मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी के गोरखपुर के शाहपुर इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय महिला की शादी दिसंबर 2022 में दिल्ली के एक युवक से हुई थी। महिला का पति डीडीए में असिस्टेंट इंजीनियर है। महिला के मुताबिक शादी में उसके मायके वालों ने लाखों रुपये खर्च किए थे। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसके सास, ससुर, देवर उसे प्रताड़ित करते थे और दहेज को लेकर ताने मारते थे। यहां तक कि कई बार उन लोगों ने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला के मुताबिक ससुराल वाले उससे 50 लाख रुपये मायके से लाने की डिमांड करते थे।
इस दौरान धीरे-धीरे पति के व्यवहार में भी बदलाव आने लगे। फिर फरवरी 2023 में महिला अपने पति के साथ दिल्ली आ गई और वहीं रहने लगी। महिला के दिल्ली आने के बाद उसका पति एकदम बदल गया और उसके साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया। महिला ने पीरियड्स के दौरान भी पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने शाहपुर पुलिस थाना पहुंचकर अपने पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने महिला कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
