March 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर मोहम्मद राद के भी मारे जाने की खबर, लेबनान में जारी है आईडीएफ की जवाबी कार्रवाई

नई दिल्ली। ईरान का साथ देते हुए लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी इजरायल और अमेरिका के खिलाफ हमले कर रहा है। वहीं इजरायल के जवाबी हमलों में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर और संसदीय शाखा के प्रमुख मोहम्मद राद के मारे जाने की भी खबर है। लेबनान और बेरूत में हुए इजरायल डिफेंस फोर्स के हवाई हमलों में मोहम्मद राद की मौत होने की बात सामने आ रही है। इजरायल डिफेंस फोर्स की ओर से जारी बयान में यह कहा गया है कि उत्तरी इजरायल की ओर की गई गोलाबारी के जवाब में लेबनान भर में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया जा रहा है।

इजरायल डिफेंस फोर्स का कहना है कि हिजबुल्लाह ईरानी शासन के इशारे पर काम कर रहा है, इजरायली नागरिकों पर गोलीबारी कर रहा है और लेबनान को तबाह कर रहा है। इजरायली रक्षा बल के सैनिकों ने ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के तहत ऐसी स्थिति के लिए तैयारी कर रखी है और वे हर मोर्चे पर जवाब दे रहे हैं। इससे पहले इजरायल पर ड्रोन और राकेट दागने के बाद हिजबुल्लाह की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए हमने यह हमला किया। इजरायल पर यह हमला लेबनान और उसके लोगों की रक्षा करने के लिए, अपने दोस्त ईरान की मदद करने के लिए किया गया है।

हिजबुल्लाह ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इजरायल अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो इस तरह के और हमले भी किए जाएंगे। वहीं अब इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद राद का मारा जाना हिजबुल्लाह के लिए काफी बड़ा झटका है। सऊदी न्यूज़ आउटलेट अल-हदथ की रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह को टारगेट कर किए लेबनान में किए गए इजरायल के हमलों में काफी तबाही हुई है और अब तक 31 लोग मारे गए हैं जबकि 149 घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *