March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोमा में मोजतबा खामेनेई, एक पैर भी कट गया….ट्रंप बोले, जिंदा तो है लेकिन…

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे जिसके बाद से वो फिलहाल कोमा में हैं। वहीं उनका एक पैर भी काटना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल के ICU में एडमिट हैं और ईरान के चिकित्सा शिक्षा मंत्री रजा जफरगंदी खुद उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि मोजतबा जिंदा तो हैं मगर बुरी तरह घायल हैं।

इस सब के बीच ईरानी मीडिया के द्वारा जारी मोजतबा खामेनेई की एक नई फोटो को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। बीबीसी फैक्ट चेक के मुताबिक ईरानी मीडिया में मोजतबा की जो नई फोटो जारी की गई, वो कई साल पुरानी फोटो थी जिसे AI की मदद से एडिट किया गया है। बता दें कि मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को ईरान के नाम अपना एक संदेश जारी किया था। इसमें सिर्फ उनका ऑडियो था जिसमें उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को बंद रखने और अमेरिका-इजरायल पर हमले जारी रखने की बात कही थी। मोजतबा ने यह भी कहा था कि ईरान अपने शहीदों के खून का बदला जरूर लेगा।

उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी दी है कि मोजतबा खामेनेई की जान की कोई गारंटी नहीं है। इजरायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा। इसी के साथ नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि हमारे हमले में ईरान के मुख्य परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई है। बता दें कि इससे पहले भी इजरायल ने ऐसा दावा किया था कि उसके हमले में मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं और उनको लेकर असमंजस की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *