March 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अफवाहों पर ध्यान न दें, डिजिटल माध्यम से बुक करें गैस सिलेंडर, एलपीजी से पीएनजी में हों शिफ्ट, सरकार ने की अपील

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच केंद्र सरकार की ओर से देशवासियों को लगातार एलपीजी और तेल के संबंध में स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया है कि हमारे पास कच्चे तेल की उपलब्धता है। हमारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और घरेलू LPG उत्पादन में 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। एलपीजी के रिटेल आउटलेट्स पर किसी भी तरह की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

संयुक्त सचिव ने बताया कि रिटेल आउटलेट्स और LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप्स पर अचानक निरीक्षण भी किए गए हैं। हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे अफवाहों या बिना पुष्टि वाली जानकारी पर विश्वास न करें। सिलेंडरों की बुकिंग डिजिटल माध्यम से करें। इसी के साथ सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वो पीएनजी में शिफ्ट हो जाए। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का वितरण 15 राज्यों में शुरू कर दिया है और पिछले चार दिनों में देश भर में लगभग 7,200 टन व्यावसायिक एलपीजी (जिसमें थोक और ऑटो दोनों शामिल हैं) वितरित की जा चुकी है।

वहीं बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे सभी 22 भारतीय जहाज और नाविक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में उनके साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। विभिन्न बंदरगाहों से 25 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया गया है। भारत के एलपीजी कार्गो शिप शिवालिक और नंदा देवी जो पहले ही भारत पहुंच चुके हैं उनसे माल उतारने का काम वर्तमान में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *