March 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

New Variant: कोरोना के नए रूप से पूरी दुनिया मे मची हलचल, कई देशों ने बंद की फ्लाइट, भारत मे भी हाई अलर्ट

लंदन। हांगकांग से चलकर दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट B.1.1.529 ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। इजरायल और ब्रिटेन समेत कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका और अन्य अफ्रीकी देशों से लोगों के आने पर रोक लगा दी है। भारत ने भी हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से आने वालों के लिए कड़ी निगरानी का फैसला किया है। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना का नया वैरिएंट सबसे खतरनाक है। डेली मेल अखबार की खबर में दावा किया गया है कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग में इस वैरिएंट के अब तक 10 मरीजों का पता चला है। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट बहुत तेजी से फैलता है और वैक्सीन लेने वालों को भी गंभीर रूप से बीमार कर सकता है।

वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना के नए बोत्सवाना वेरिएंट के 32 म्यूटेंट बन गए हैं। नए म्यूटेंट कोविड का सबसे ज्यादा विकसित रूप हैं और ये काफी खतरनाक भी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये टीका प्रतिरोधी है और इसके स्पाइक प्रोटीन में किसी भी अन्य प्रकार की तुलना में अधिक परिवर्तन देखे गए हैं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के एक आनुवांशिकीविद् प्रोफेसर फ्रांस्वा बलौक्स ने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट शायद एक प्रतिरक्षाविहीन रोगी में एक लंबे समय तक चलने वाले संक्रमण की वजह से आया। माना जा रहा है कि इस शख्स को एचआईवी भी रहा होगा।

ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज के वायरोलॉजिस्ट डॉ. टॉम पीकॉक ने इस वैरिएंट के प्रसार पर सबसे पहले गौर किया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह वेरिएंट दुनियाभर में प्रमुख डेल्टा स्ट्रेन सहित अन्य किसी भी वेरिएंट से ‘बदतर’ होने की क्षमता रखता है। वैज्ञानिकों ने मेलऑनलाइन को बताया है कि इसकी अभूतपूर्व संख्या में म्यूटेंट इसके खिलाफ काम कर सकते हैं और इसे अस्थिर बना सकते हैं। जिससे इसे व्यापक होने से रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *