July 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कुछ दिन रुकने के बाद ईरान पर अमेरिका ने फिर किए जोरदार हवाई हमले, जॉर्डन में अपने सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागने का लगाया आरोप

वॉशिंगटन। कुछ दिन रुकने के बाद अमेरिका ने ईरान में फिर जोरदार हवाई हमले किए। ईरान की ओर से जॉर्डन स्थित अमेरिका के सैन्य अड्डे पर कई मिसाइलों से हमले के जवाब में अमेरिका ने उस पर हमले किए। अमेरिकी अफसर के हवाले से एक्सिओस ने ये जानकारी दी है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान पर हमले रोक रखे थे। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान ने जॉर्डन स्थित सैन्य अड्डे पर जिन मिसाइलों को दागा था, उन सभी को वक्त रहते रोक लिया गया। अमेरिकी सेना ने इसे ईरान की ओर से अचानक हमले की कोशिश बताया।

ईरान पर ताजा हमले से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी देश को धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि अगर उनके देश के सैनिकों पर हमला हुआ, तो पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा था कि हम ईरान को बुरी तरह जवाब देंगे। उन पर जोरदार हमला कर बहुत तबाही मचाएंगे। वहीं, अब युद्ध अब ईरान के पड़ोसी देश इराक तक फैलता नजर आ रहा है। अमेरिका और सऊदी अरब ने मिलकर पूर्वी इराक में ईरान समर्थक मिलिशिया गुटों पर भारी बमबारी की। जिससे 20 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका ने बताया कि इस हमले में हथियारों के भंडार और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिका लगातार ये कह रहा है कि ईरान को परमाणु बम हासिल नहीं करने देंगे। वहीं, ईरान कहता है कि परमाणु बम बनाने का उसका कोई इरादा नहीं। ईरान का ये भी कहना है कि वो शांतिपूर्ण कार्यों के लिए परमाणु कार्यक्रम चलाना बंद नहीं करेगा। इसी मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से 39 दिन तक युद्ध चला था। इस दौरान इजरायल ने भी अमेरिका का साथ दिया था। युद्ध के पहले ही दिन ईरान की राजधानी तेहरान पर भारी बमबारी की गई थी। इस बमबारी में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की भी मौत हुई। इसके बाद ईरान की आईआरजीसी ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर बड़े हमले किए। होर्मुज में भी जहाजों पर हमले किए गए। इसके बाद अमेरिका और ईरान में शांति समझौते का एमओयू हुआ, लेकिन कुछ दिन शांति के बाद फिर दोनों में सैन्य संघर्ष छिड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *