April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लेबनान पर लागू नहीं होगा युद्धविराम, हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल जारी रखेगा हमले, बेंजामिन नेतन्याहू ने कर दिया क्लियर

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिनों के सीजफायर को लेकर जो सहमति बनी है, उसको लेकर इजरायल की प्रतिक्रिया आई है। इजरायल ने अमेरिका के फैसले का स्वागत किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो‑हफ्ते के युद्धविराम समझौते का वो समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल इस दौरान ईरान पर अटैक नहीं करेगा, मगर इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह सीजफायर लेबनान के लिए नहीं है। हिजबुल्लाह के खिलाफ लेबनान में इजरायल हमला जारी रखेगा।

इजरायल के पीएमओ के अधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया कि राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान पर हमले निलंबित करने के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे तथा अमेरिका, इजरायल और अन्य क्षेत्रीय देशों पर सभी हमले बंद कर दे। इजरायल, अमेरिका द्वारा यह सुनिश्चित करने के प्रयासों का भी समर्थन करता है कि ईरान अब अमेरिका, इजरायल, मिडिल ईस्ट के देशों और दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकवादी खतरा न बने। अमेरिका ने इजरायल को आश्वस्त किया है कि वह आगामी वार्ताओं में अमेरिका, इजरायल क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा साझा किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। दो सप्ताह का यह युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होता है।

आपको बता दें कि ईरान के सपोर्ट में हिजबुल्लाह भी इस जंग में उतर आया था। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी थीं जिसके जवाब में इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जमकर तबाई मचाई। हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर और संसदीय शाखा के प्रमुख मोहम्मद राद को भी इजरायल डिफेंस फोर्स ने एयर स्ट्राइक में मार गिराया था। यह हिजबुल्लाह के लिए बहुत बड़ा झटका था। इसके अलावा भी इजरायल ने हिजबुल्लाह को काफी नुकसान पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *