February 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मेक्सिको में ड्रग माफिया एल मेंचो के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा, हाईवे बंद, उड़ानें रद्द, हालात बेहद खराब

नई दिल्ली। मेक्सिको में एक बहुत बड़े ड्रग माफिया एल मेंचो को सेना ने खुफिया ऑपरेशन में मार गिराया है। नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा उर्फ एल मेंचो जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (जेएनजीसी) नाम के गैंग का सरगना था। वो दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग डीलरों में था और अमेरिका के सबसे बड़े भगोड़ों में उसका नाम शामिल था। अमेरिका ने उसके ऊपर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया हुआ था। उधर, एल मेंचो के मारे जाने के बाद उसे कार्टल के लोगों ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है। मेक्सिको में जगह-जगह हिंसा भड़क गई है जिसकी वजह से हालात बेहद खराब हैं।

वहीं अपने लीडर की मौत का बदला लेने के लिए न्यू जेनरेशन कार्टेल गैंग के लोग हथियारों के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। बहुत सी कारों और ट्रकों को जला दिया गया है, कई इमारतों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। दुकानों और बाजारों को बंद करा दिया गया है, हाई वे आवाजाही रोक दी गई है।  पश्चिमी जलिस्को राज्य से शुरू हुई हिंसा की घटनाएं अन्य राज्यों में भी फैल रही हैं। हालात को देखते हुए उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

मेक्सिको की सेना की ओर से जारी बयान में यह बताया गया है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस और यूएस की ओर से मिले इनपुट के आधार पर एल मेंचो को पकड़ने के लिए  ऑपरेशन चलाया गया। 59 साल के एल मेंचो की जलिस्को के तपालपा शहर में सैनिकों के साथ झड़प हुई जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी की गई। इसमें एल मेंचो घायल हो गया। इसके बाद मैक्सिको सिटी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। एल मेंचो का गैंग मुख्य रूप से अमेरिका में ड्रग सप्लाई करता है। इस गैंग के पास मैक्सिको में अपने कब्जे वाला एक क्षेत्र है, जहां सिर्फ गैंग का ही कानून चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *