April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सिडनी आतंकी हमले का पाकिस्तान कनेक्शन!, हमलावर साजिद और नवीद अकरम बाप-बेटे

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सिडनी आतंकी हमले में घायल होने वालों की संख्या 20 से ज्यादा है। सिडनी के बॉण्डी बीच पर फायरिंग करने वालों की पहचान साजिद अकरम और उसके बेटे नवीद अकरम के तौर पर हुई है। पुलिस की फायरिंग में साजिद अकरम मौके पर ही ढेर हो गया। जबकि, नवीद अकरम गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहूदियों के हनुक्का त्योहार से पहले बॉण्डी बीच पर समारोह में शामिल हुए लोगों पर साजिद और नवीद ने जमकर फायरिंग की थी। सिडनी आतंकी हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन भी सामने आने की खबर है।

ऑस्ट्रेलिया और इजरायल की मीडिया का दावा है कि साजिद और नवीद मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले थे। सिडनी के बॉनीरिग इलाके में साजिद का घर है। पुलिस ने वहां छापा भी मारा। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि उनके देश के लिए रविवार एक काला दिन था। अल्बनीज ने कहा है कि हम ऐसा करने वाले कायरों से ज्यादा ताकतवर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा कि हम उन्हें हमें विभाजित नहीं करने देंगे। अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया कभी भी विभाजन, हिंसा या घृणा के सामने नहीं झुकेगा। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने सिडनी आतंकी हमले के बारे में कहा कि हम सब मिलकर इस संकटसे बाहर निकलेंगे।

सिडनी आतंकी हमले में साजिद अकरम की पत्नी वेरेना ने अपनी बात रखी है। वेरेना का कहना है कि उसका बेटा नवीद अकरम अच्छा है। वेरेना के मुताबिक नवीद न हथियार रखता था और न नशा करता था। सिडनी आतंकी हमले के आरोपी नवीद की मां का कहना है कि उसका बेटा गलत संगत में भी नहीं था। वेरेना अकरम ने कहा कि नवीद ज्यादातर समय काम, घर और कसरत करने में लगा रहता। वो कहीं बाहर भी नहीं घूमता था। सिडनी आतंकी हमले के आरोपी की मां के मुताबिक पिछले दिनों नवीद की नौकरी छूट गई थी। इससे वो कुछ परेशान था। वेरेना अकरम ने ये दावा भी किया कि उसका पति साजिद और बेटा नवीद मछली मारने की बात कहकर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *