July 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिहार में TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की होगी भर्ती, सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

नई दिल्ली। बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश के युवाओं को सौगात देते हुए शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने का ऐलान कर दिया है। सीएम ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा इस संबंध में अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह बिहार की एनडीए सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।

पदों का विवरण :

– कक्षा 1–5 : 3,847

– कक्षा 6–8 : 8,563

– कक्षा 9–10 : 3,877

– कक्षा 11–12 : 16,101

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस घोषणा के बाद अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि भर्ती से संबंधित विज्ञापन अगस्त में जारी हो जा सकता है।

बिहार कैबिनेट के अन्य फैसले

– समेकित बाल विकास सेवाओं (ICDS) के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के 22000 पदों पर बहाली की जाएगी।

– दरभंगा के रैयाम एवं मधुबनी के सकरी स्थित बंद पड़ी चीनी मिल परिसरों में नई सहकारी चीनी मिलों तथा गन्ना उपोत्पाद (By-products) आधारित उद्योगों की के लिए स्वीकृत परियोजना प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

– राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के अंतर्गत वेजफेड की त्रि-स्तरीय सहकारी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए ₹106.39 करोड़ की योजना स्वीकृत।

– केंद्र प्रायोजित अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत लखीसराय एवं किशनगंज जलापूर्ति परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति। लखीसराय जलापूर्ति परियोजना की लागत 150.96 करोड़ जबकि किशनगंज जलापूर्ति परियोजना की लागत 53.71 करोड़ की होगी।

– पथ निर्माण विभाग द्वारा जमुई जिले में NH-333A पर दो उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा, आवागमन सुगम बनेगा तथा स्थानीय व्यापार, कृषि एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *