July 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भदोही फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा, योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सद्गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आज वाराणसी में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान योगी ने घोषणा करते हुए कहा कि भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा। समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए योगी बोले, सपा ने सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर बने हुए जनपद का नाम भी हटाने का पाप किया था। सीएम ने कहा कि जहां भी सद्गुरु रविदास जी महाराज, महर्षि बाल्मिकि और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जहां भी प्रतिमाएं होंगी उन पर छत्र लगवाया जाएगा और जहां भी इनके नाम पर पार्क होंगे वहां बाउंड्री वॉल भी बनवाई जाएगी।

योगी ने कहा कि मलिन बस्तियों के उद्धार के लिए जो स्कीम हैं वो सद्गुरु रविदास जी महाराज और महर्षि वाल्मीकि जी को ही समर्पित होंगी। मुख्यमंत्री बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर हवाई अड्डे का नामकरण किया और अयोध्या में एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि बाल्मीकि के नाम पर किया। इसे वो लोग स्वीकार नहीं करेंगे जो समाज को बांटने वाले लोग हैं। याद रखना, बांटने वाले लोग वही हैं, जिनके आदर्श बाबर और औरंगजेब हैं। यह समाज को भाई भाई में बांटकर फिर कटवाने का नाम भी करवाते हैं।

योगी बोले, समाज के सबसे गरीब तबके निर्माण श्रमिकों के उत्थान के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। निर्माण श्रमिकों में सभी समुदायों के लोग हैं, इनके बच्चों की पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं होती थी, इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन बच्चों का भी शिक्षा में अधिकार होना चाहिए। हमारी सरकार ने कार्रवाई आगे बढ़ाई आज 18 मंडलीय मुख्यालयों में हम लोगों ने अटल आवासीय विद्यालय बनाए हैं जहां निर्माण श्रमिकों के बच्चों को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्टर में आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *