April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ट्रंप ने ईरान से युद्धविराम बढ़ाया, होर्मुज के बारे में नया दावा कर इस्लामी देश को फिर दी धमकी

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्धविराम को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ अभी सैन्य कार्रवाई फिर नहीं शुरू होगी। ट्रंप ने ईरान के मौजूदा नेतृत्व को टूटा-फूटा बताया है। यानी ईरान में अभी जो नेतृत्व है, वो एकजुट होकर फैसला नहीं ले सकता। इसके साथ ही ट्रंप ने होर्मुज के बारे में ईरान की ओर से दिए जा रहे बयानों के बारे में ताजा दावा किया है। फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नहीं होती दिख रही। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में ये बताया है कि अमेरिका और ईरान को सर्वमान्य समझौता प्रस्ताव तैयार करने का जिम्मा उन्होंने पाकिस्तान को दिया है।

होर्मुज के बारे में ट्रंप ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा है कि इस्लामी देश नहीं चाहता कि होर्मुज स्ट्रेट बंद हो। ट्रंप ने लिखा है कि ईरान चाहता है होर्मुज खुला रहे, ताकि वे रोज 500 मिलियन कमा सकें। क्योंकि होर्मुज के बंद रहने से उनको नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान सिर्फ इसलिए होर्मुज को बंद करने की बात कहता है, क्योंकि अमेरिका ने उसकी पूरी तरह नाकेबंदी कर रखी है। ट्रंप ने लिखा है कि चार दिन पहले कुछ लोग उनके पास आए और कहा कि ईरान तुरंत होर्मुज को खुलवाना चाहता है, लेकिन अगर ऐसा करते हैं, तो ईरान से कभी कोई समझौता नहीं हो पाएगा। जब तक कि हम उनके बाकी देश और नेताओं को उड़ा न दें।

होर्मुज के बारे में ट्रंप के इस दावे के अंत में ईरान के लिए ताजा धमकी है। ट्रंप इससे पहले भी ईरान को लगातार धमकियां देते रहे हैं। एक बार उन्होंने सभ्यता खत्म करने की धमकी दी थी। जिसके बाद खुद ही युद्धविराम का एलान किया था। फिर ट्रंप ने बार-बार यही कहा कि ईरान अगर अमेरिका का प्रस्ताव मानकर समझौता नहीं करता, तो उसके ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को नष्ट कर दिया जाएगा। वहीं, ईरान भी ताल ठोक रहा है। ईरान लगातार कह रहा है कि वो अपने प्रस्तावों पर टिका हुआ है। जबकि, अमेरिका की सरकार और ट्रंप ईरान के प्रस्तावों में से कोई भी मानने के लिए तैयार नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *