May 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डायरेक्टर अमित शर्मा की फिल्म में नजर आएगी जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फ़िल्मी गलियारों से एक बेहद इंट्रेस्टिंग न्यूज़ निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। फ़िल्मी गलियों में इस फ्रेश ऑनस्क्रीन जोड़ी की चर्चा जोर पर है खबरें हैं कि जान्हवी और शाहिद निर्देशक अमित शर्मा की अपकमिंग रिलेशनशिप कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और जान्हवी कपूर निर्देशक अमित शर्मा की अपकमिंग फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं। दरअसल, शर्मा इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म एक रिलेशनशिप कॉमेडी फिल्म है जिसके लिए शर्मा ने जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर को अप्रोच किया था और बताया जा रहा है कि फिल्म में मेन लीड का किरदार निभाने के लिए जान्हवी कपूर से बातचीत अंतिम चरण में है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेन लीड को लेकर जान्हवी कपूर से बातचीत अंतिम चरण में है। अगर ये तय हो जाता है ये पहली बार होगा कि शाहिद कपूर और जान्हवी कपूर ऑन स्क्रीन किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि अमित शर्मा इससे पहले मैदान और बधाई हो जैसी कॉमेडी फ़िल्में बना चुके हैं। ऐसे में अमित की नई फिल्म में फैंस शाहिद और जान्हवी की जोड़ी को देखने के लिए खासे एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *