May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

KING की शूटिंग से लीक हुई SRK और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक फोटोज, प्रेग्नेंसी में भी काम कर रहीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान एक बार फिर अपनी मच एंटीसिपेटेड फिल्म ”किंग” को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल, शाहरुख़ खान इन दिनों साउथ अफ्रीका में अपनी फिल्म ”किंग” की शूटिंग कर रहे हैं। यहां से एक्टर की अनसीन फोटोज लीक हो गई हैं। इन फोटोज को लेकर शाहरुख़ खान एक बार फिर रातों रात चर्चा का विषय बन गए हैं तो चलिए बताते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!

सुपरस्टार शाहरुख़ खान इन दिनों दीपिका पादुकोण संग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में ”किंग” की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में यहां से शूटिंग के दौरान SRK और दीपिका की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख और दीपिका शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक रोमांटिक सीन शूट करते हुए देखा गया, जहां वो हाथ पकड़े चलते हुए दिख रहे हैं। सेट पर मौजूद क्रू भी पीछे काम करते नजर आ रहे है। साथ ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये किसी गाने का शूट है।

इस वायरल हो रही तस्वीर में शाहरुख़ खान के लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें इससे पहले पिछले साल इस फिल्म से शहरुख का एक और लुक लीक हो गया था जिसे भी लोगों के द्वारा खूब पसंद किया गया था। पिछले साल ही शाहरुख के 60वें बर्थडे पर फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे बहुत पसंद किया गया था। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हुआ, जो क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। साथ ही शूटिंग भी तेजी से आगे बढ़ रही है, ताकि फिल्म समय पर पूरी हो सके।

बता दें कि हाल ही में दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने खुशखबरी शेयर की थी कि वो अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खबर के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दीं। इसके बावजूद दीपिका अपने प्रोफेशनल कामों में पूरी तरह एक्टिव हैं और लगातार शूटिंग कर रही हैं। हालांकि वो सिर्फ ‘किंग’ ही नहीं, बल्कि अपनी अगली फिल्म ‘राका’ की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *