May 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जानें कौन हैं Orry से पंगा लेने वाली ये लड़की जिसे Orry ने दी कोर्ट में घसीटने की धमकी!

नई दिल्ली। बॉलीवुड पार्टीज की जान और स्टारकिड्स के फेवरेट ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी आज इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। ओरी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। स्टारकिड्स के साथ फोटोज खिंचवाने को लेकर तो कभी अपने अतरंगी मोबाइल कवर्स, फैशन और अजब-गजब बयान की वजह से, ओरी सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। अब एक बार फिर ओरी चर्चा में हैं और इस बार वजह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जिसे ओरी ने लीगल नोटिस भेजा है। बता दें कि ये वही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रुचिका लोहिया हैं जिनसे हाथ मिलाने से ओरी ने मना कर दिया था और बाद में उनके खिलाफ ही लीगल एक्शन ले लिया है तो चलिए पहले बताते हैं कि आखिर कौन है रुचिका लोहिया?

कौन है रुचिका लोहिया?

रुचिका लोहिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। रुचिका का जन्म साल 1999 में मुंबई में हुआ था। इंस्टाग्राम पर chikka के नाम से उनका अकाउंट है। रुचिका इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 681K फॉलोवर्स हैं। रुचिका इंस्टाग्राम पर पोएट्री रील्स अपलोड करती हैं जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं।

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, हाल ही में रुचिका ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट की जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इसमें रुचिका ने ओरी पर इल्जाम लगाया था कि ओरी ने पब्लिक प्लेस में उन्हें इस तरह इग्नोर किया कि उन्हें शर्मिदगी उठानी पड़ी। दरअसल, हुआ यूं कि एक इवेंट पर रुचिका और ओरी मिले जहां रुचिका ने ओरी के काम की तारीफ भी की। जब ओरी ने इसपर रिप्लाई किया तो उनके मैनेजर ने बीच में आकर ओरी के साथ फोटो लेने से मना कर दिया। रुचिका ने मैनेजर की बता मान ली। इसके बाद रुचिका ने ओरी से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया लेकिन ने ओरी ने सबके सामने ही रुचिका से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया।

ओरी की सफाई

रुचिका ने अपने वीडियो में जहां दावा किया कि ओरी के ऐसे व्यवहार से उन्हें बेहद बुरा महसूस हुआ तो वहीं दूसरी तरफ ओरी ने रुचिका की वीडियो पर कमेंट कर अपनी सफाई दी और कहा कि उन्होंने हाथ इसलिए नहीं मिलाया था क्योंकि रुचिका के हाथ में कीटाणु हो सकते थे और उन्हें इस तरह से रुचिका का पब्लिकली बात को उछालना पसंद नहीं आया। ऐसे में ओरी ने अब रुचिका के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दे दी है। ओरी ने कहा कि वो रुचिका पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे। उन्होंने अपनी लीगल टीम को भी इस बारे में जानकारी दे दी है।