June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह और निरहुआ की जोड़ी ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, इनकी हॉट केमिस्ट्री जगा देगी रोमांस

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की क़्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस की लोकप्रियता का आलम ये है कि यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में अक्षरा के नाम का डंका बजता है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनके साथ अक्षरा की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है लेकिन इनदिनों अक्षरा सिंह और निरहुआ की एक सुपरहिट फिल्म है जो इंटरनेट पर धूम मचा रही है। तो चलिए बताते हैं इस फिल्म के बारे में और ये भी कि इस फिल्म को आप कहां देख सकते हैं?

अक्षरा की सुपरहिट फिल्म?

अक्षरा सिंह और निरहुआ की सुपरहिट फिल्म ”चालाक बहुरिया” इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रही है। ये फिल्म यूट्यूब पर फ्री में आपको मिल जाएगी। इस फिल्म को BHOJPURI BOX OFFICE के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और इसे दर्शकों के द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।

फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा दिनेश लाल यादव ने काम किया है। फिल्म के निर्माता श्रेय श्रीवास्तव हैं जबकि फिल्म का निर्देशन दिनकर कपूर ने किया है। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया और इस फिल्म के सारे गाने प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी, यादव राज और आशुतोष तिवारी ने मिलकर लिखे हैं। ये फिल्म एक मस्त फैमिली एंटरटेनर फिल्म है जिसे आप अपने पूरा परिवार के साथ यूट्यूब पर देख सकते हो।

वहीं अक्षरा सिंह के वर्क लाइफ की बात करें तो फ़िलहाल एक्ट्रेस निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन की शूटिंग में बीजी हैं। इस फिल्म में अक्षरा और निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी। इसके अलावा आए दिन एक्ट्रेस के म्यूजिक वीडियोज रिलीज होते रहते हैं। अपनी लेटेस्ट फोटोज और रील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर भी अक्षरा सिंह फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।