August 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

संसद परिसर में साधु के भेष में प्रदर्शन करने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संसद परिसर में साधु का भेष धारण करके प्रदर्शन करने पर बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली के जहांगीर पुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता सूर्य प्रकाश मैथिल उर्फ सूर्या मैथिल ने पप्पू यादव पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि पप्पू यादव की नौटंकी में राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश कुमार और इंडी गठबंधन के अन्य सांसदों ने सहयोग दिया। भगवान रामलला विराजमान की तस्वीर को पप्पू यादव ने सपा सांसद अवधेश कुमार के पैर में रख दिया।

शिकायतकर्ता ने गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ विधि संवत कार्रवाई हो। सूर्या मैथिल ने बताया कि मैंने एसएचओ जहांगीर पुरी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई है और उन्होंने मुझे उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस पूरे मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मंदिर से चंदा चोरी किया क्या वो भगवाधारी हैं या साधु संत हैं? तो भगवा पहनकर यह नाटक क्यों किया गया? यह दिखाने की कोशिश क्यों की गई कि जो भगवाधारी और साधु संत हैं वही चोरी कर रहे हैं?

पूनावाला ने कहा कि इस पूरे एक्ट में राहुल गांधी पप्पू यादव को पैसे देते हैं और पप्पू यादव उसे दान पेटी में डालने की जगह अपनी जेब में डाल लेते हैं, इसके बाद अन्य सांसद पप्पू यादव को पीटने लगते हैं। मेरा राहुल गांधी से एक सवाल है और अगर हिम्मत है तो वो मेरी बात का जवाब दें। इस तरह की चोरियां और इससे बड़ी चोरियां वक्फ, मस्जिद ट्रस्ट और चर्च के ट्रस्ट में भी हुई हैं। आपकी हिम्मत है कि केरलम की असेंबली में जाकर किसी मौलवी या पादरी के भेष में ऐसा नाटक करें। दूसरी बात अगर इसी प्रकार से चित्रण करना है तो कल कोई अगर आतंकवाद का विरोध टोपी पहनकर किसी को प्रदर्शित करते हुए करे तो क्या आप उसके साथ खड़े होंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *