August 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, पत्नी पर मायके वालों को बुलाकर पिटाई कराने का आरोप

नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या का आरोप ससुराल के लोगों पर लगा है। मामला पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार का है। निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मां के मुताबिक उनकी बहू रेखा के मायके के लोगों ने विनय की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों के मुताबिक विनय की मां ने बेटे को छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन रेखा ने हाथ पकड़कर कमरे से बाहर कर दिया।

विनय के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह विनय गुप्ता और रेखा में विवाद हुआ। जिसकी जानकारी रेखा ने पिता ज्ञान चंद, भाइयों राजकुमार और सोनू को दिया। आरोप है कि ज्ञान चंद, राजकुमार, सोनू, एक भाई की पत्नी और दो अन्य लोग रेखा के बुलाने पर विनय के घर पहुंचे। विनय की मां के मुताबिक वो ग्राउंड फ्लोर पर थीं। हमलावर उनसे बातचीत किए बिना पहली मंजिल पर विनय के कमरे में पहुंच गए। कुछ देर बार विनय के कमरे से चीख सुनाई दी। इस पर उनकी मां ऊपर कमरे में पहुंचीं। आरोप है कि रेखा के घरवाले विनय को घेरकर मारपीट कर रहे थे।

रेखा पर आरोप है कि वो विनय को पीटने के लिए उकसा रही थी। विनय ने बाहर आने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने पकड़ रखा था। आरोप के मुताबिक रेखा ने विनय की मां को कमरे से बाहर कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों के आने की आहट से हमलावर मौके से भाग गए। वे जिस कार से आए थे, उसे मौके पर छोड़ गए। आरोप है कि विनय गुप्ता पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन रेखा ने उनकी मौत के बाद कहा कि सब ड्रामा कर रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं हुआ। रेखा ने कहा कि उसे डराने के लिए ससुराल के लोग झूठ बोल रहे। विनय गुप्ता नोएडा में एडोबी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। रेखा और विनय के जुड़वां बेटा और बेटी हैं। दोनों की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *