March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Miss Universe 2021: हरनाज संधू ने बढ़ाई भारत की शान, जीता मिस यूनिवर्स का खिताब तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘Congratulations India’

नई दिल्ली। भारत के लिए एक गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। करीब 21 साल बाद भारत की झोली में एक बार फिर मिस यूनिवर्स का ताज वापस आया है। दरअसल चडीगढ़ की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। जैसे ही हरनाज संधू ने यह खिताब अपने नाम किया तो सोशल मीडिया पर हरनाज संधू को बंधाई देने वालों का तता लग गया। इसके साथ सोशल मीडिया पर हरनाज संधू तेजी से ट्रेंड करने लगी। इसके अलावा ट्विटर पर Congratulations India और #MissUniverse तेजी से ट्रेंड करने लगा। बता दें कि इससे पहले ये खिताब 21 साल पहले 2000 में अभिनेत्री लारा दत्ता ने जीता था।

आपको बता दें कि 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ। जिसमें 75 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। जिन्हें पछाड़ते हुए अभिनेत्री हरनाज संधू ने पहला स्थान हासिल  किया और भारत का सिर गर्व से उठा दिया। पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली 21 साल की हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। हरनाज संधू ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके अलावा हरनाज ने ‘यारा दिया पू बरन’ और ‘बाई जी कुट्टंगे’ जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

वहीं इस खिताब को हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की बाढ़ सी आई गई। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर Congratulations India भी ट्रेंड करने कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *