September 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बीसीसीआई ने नया फिटनेस नियम बनाया, जानिए टीम इंडिया में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को क्या करना होगा

मुंबई। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच की सीरीज से पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर नया नियम बनाया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने तय किया है कि जब तक किसी खिलाड़ी की फिटनेस ठीक होने का मैनेजमेंट को पूरी तरह भरोसा नहीं होता, उसे टीम इंडिया में शामिल नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि बीसीसीआई अब किसी क्रिकेटर को टीम में लेने से पहले उसकी उपलब्धता 200 फीसदी होने के लिए आश्वस्त होना चाहता है।

बीसीसीआई के सचिव देबोजित सैकिया ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ सदस्यों के नाम के सामने स्टार लगा है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई पक्का करना चाहता है कि खिलाड़ियों को टीम में लिए जाने की शर्तें साफ तौर पर बताई जाएं। बीसीसीआई सचिव ने कहा कि अगर खिलाड़ियों को 21 या 28 दिन में चुन लिया गया, तो टीम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेटरों को सीधे रिजेक्ट नहीं करते। क्योंकि जिस दिन सिलेक्शन होता है और वे उस दिन फिट न हों, तो मैच खेलने तक वे फिट हो सकते हैं। बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच की सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी वगैरा को फिटनेस साबित करनी है।

खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में बीसीसीआई ने नया नियम आलोचना के बाद बनाया है। बीते कुछ महीनों में कई क्रिकेटरों को बीसीसीआई ने टीम में रखा, लेकिन कुछ वक्त मैदान में रहने के बाद वे सीरीज से बाहर हो गए। इस पर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस की लोगों ने काफी आलोचना की थी। बीसीसीआई ने ब्रोंको टेस्ट को फिटनेस का मुख्य पैमाना बनाया है। क्रिकेटर को ब्रोंको टेस्ट 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकंड में पूरा करना होगा। साथ ही खिलाड़ियों को 10 मिनट के भीतर 2 किलोमीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी। सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच फिटनेस टेस्ट में कोई भेद नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *