September 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Asian Games 2026 : मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में मेडल का 28 साल का सूखा खत्म, सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। महिलओं की 49 किग्रा स्पर्धा में चानू ने 198 किग्रा भार उठाकर रजत पदक अपने नाम कर लिया। एशियन गेम्स में चानू का यह पहला मेडल है। इस तरह से चानू ने एशियाई खेलों में भारोत्तोलन पदक का 28 साल का सूखा खत्म कर दिया। इससे पहले 1998 में बैंकॉक एशियाई खेलों में भारत की कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। इससे पहले भारत के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस की एकल प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में मेडल जीतने वाले जय मीणा पहले भारतीय बन गए हैं।

वहीं पुरुषों की स्कीट टीम में अनंतजीत सिंह नरुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने मिलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसके साथ ही महिलाओं की स्कीट टीम माहेश्वरी चौहान, राइज़ा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही अनंतजीत सिंह नरुका ने एकल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है, जिससे भारत के लिए एक और मेडल जीतने की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि निशानेबाजी में भारत को निराशा हाथ लगी है। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल मुकाबले में मनु भाकर मेडल से चूक गईं। इस प्रतिस्पर्धा में वो पांचवें स्थान पर रहीं।

भारत की हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ी टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। वहीं भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए भारत ने बांग्लादेश को 48-25 के बड़े अंतर से हराया। महिलाओं के स्कीट फाइनल में भारत की राइजा ढिल्लों फिलहाल चौथे स्थान पर बनी हुई हैं और अभी भी उनके पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *