October 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इंडिगो एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 6 अक्टूबर से महंगा हो जाएगा विमान किराया

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। इसका सीधा असर विमान यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है क्योंकि फ्यूल सरचार्ज बढ़ने से इंडिगो विमानों का किराया महंगा हो जाएगा। देश की सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइंस इंडिगो की ओर बताया गया है कि 6 अक्टूबर यानी कल से कंपनी बढ़ा हुआ फ्यूल सरचार्ज लागू करने जा रही है। सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकट पर बढ़ा हुआ फ्यूल सरचार्ज एप्लीकेबल होगा। यात्रा की दूरी की हिसाब से सरचार्ज तय किया गया है।

जेट फ्यूल के लगातार बढ़ते दामों की वजह से इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में इजाफा किया है। इंडिगो ने अपनी डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए फ्यूल सरचार्ज में 375 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स में 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज लगेगा। दशहरे और दीपावली से पहले विमान किराया बढ़ना यात्रियों के लिए झटका है। अब इंडिगो विमान से यात्रा करते हुए 500 किमी तक की घरेलू उड़ान पर पहले के मुकाबले 375 रुपये ज्‍यादा खर्च करने होंगे। वहीं, 501 किमी से लेकर 1,000 किमी की दूरी के लिए यात्रियों को 600 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसी तरह 1,001 किमी से 1,500 किमी की दूरी की यात्रा के लिए 900 रुपये तथा 1,501 किमी से 2,000 किमी की यात्रा के लिए यात्रियों को टिकट में 1,150 रुपये एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे। 2,000 किमी से ज्यादा दूरी के घरेलू हवाई सफर के लिए टिकट में 1,300 रुपये फ्यूल सरचार्ज लगेगा।

उधर, इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए सर्वाधिक 10,000 रुपये का फ्यूल सरचार्ज यूरोप की फ्लाइट्स पर लगेगा। इंडिगो के मुताबिक, पिछले महीने एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस कारण से एटीएफ की कॉस्ट पिछले एक दशक में सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। पिछले तीन महीनों में लगातार तीसरी बार जेट ईंधन के दाम बढ़े हैं। अगस्त में एटीएफ की कॉस्ट 5 रुपये प्रति लीटर और सितंबर में 6.28 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *