October 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टीएमसी की पूर्व सांसद कोयल मल्लिक बीजेपी में शामिल, पार्टी ने घोषित किया है राज्यसभा कैंडिडेट

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक आज आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी ने बांग्ला फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक को पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कोयल मल्लिक को टीएमसी ने इसी साल राज्यसभा भेजा था। 6 अप्रैल को कोयल मल्लिक ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद जिन सांसदों ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ा उनमें कोयल भी शामिल थीं। कोयल ने 16 जुलाई को राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद कोयल मल्लिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से दिल्ली में मिली थीं। उसके बाद से यह अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि बीजेपी कोयल मल्लिक को राज्यसभा कैंडिडेट बना सकती है। अब बीजेपी के द्वारा कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट दे दी है। कोयल मल्लिक ने कहा कि बीजेपी में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर बीजेपी नेतृत्व का आभार जताया औ केंद्र की मोदी सरकार और बंगाल की शुभेंदु सरकार की प्रशंसा भी की। पिछले कुछ महीनों में राज्य में हो रहे विकास पर मुझे गर्व है।

मल्लिक ने आगे कहा कि प्रदेश की नई बीजेपी सरकार बहुत सारे बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है, जो निश्चित रूप से बंगाल के लोगों के लिए एक बहुत ही सकारात्मक बदलाव है। इसलिए यह आस-पास के लोगों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है। बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई की महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कोयल मल्लिक का पार्टी में स्वागत किया। कोयल मल्लिक राज्यसभा सीट के लिए आज ही अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *