October 9, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हो गई, वो मोदी को प्यार करेंगे क्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें एडिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते तक पहुंचने वाली आर्थिक मदद का जिक्र करते हुए इसके फायदे बताए। मोदी ने बिचौलियों तथा उन लोगों पर तंज कसा जो सरकारी योजनाओं का पैसा खा जाते थे। मोदी बोले, आज सरकार की सैकड़ों सेवाएं सीधे मोबाइल फोन पर हैं। सरकारी मदद अब सीधे लाभार्थियों के खाते में जाती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से करीब 50 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के मोबाइल फोन से जुड़े बैंक खातों में पहुंचे। इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपये, यह आंकड़ा छोटा नहीं है, 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे। पीएम ने पूछा मुझे बताइए, जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हो गई है, वे मोदी को प्यार करेंगे क्या?

मोदी ने वहां मौजूद लोगों से कहा, मैंने सही किया या नहीं? ऐसा करना चाहिए या नहीं, क्या इन सभी गलत कामों को रोका जाना चाहिए या नहीं? पीएम बोले, वो कितना भी चिल्लाते और चीखते रहें, मैं ठान के बैठा हूं, इसे करके ही रहूंगा।

नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

मोदी ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, वो एक बेहतरीन कलाकार थे, जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान के लिए समर्पित रहा। वो बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े। उन्होंने समाज में व्याप्त अव्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया। वो एक ऐसे क्रांतिवीर थे, जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी। वो देशविरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *