March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

UP Election: इधर पड़ा IT का छापा उधर BJP में शामिल हो गए सपा नेता

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां चुनावी रैलियां और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ नेताओं के पाला बदलने की भी प्रक्रिया जारी है। अखिलेश यादव पूरी ताकत के साथ बीजेपी से चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ‘कालाधन के धनकुबेर’ अब अखिलेश के पीछे पड़ गए हैं। शुक्रवार की सुबह समाजवादी पार्टी को बड़े झटके लगे हैं। पहला झटका ये कि सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर छापा और दूसरा सपा के एक बड़े नेता का बीजेपी में शामिल होना। वाराणसी में  भारतीय जनता पार्टी ने सपा को बड़ा झटका दिया है।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी यानी सपा के मुखिया अखिलेश यादव के खास और इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन के कन्नौज स्थित घर और ठिकानों पर इनकम टैक्स छापे पड़ने की खबर है। इसके अलावा मोहम्मद याकूब परफ्यूम पर भी छापा पड़ा है। पुष्पराज जैन सपा के विधान परिषद सदस्य भी हैं और उन्होंने ही बीते दिनों समाजवादी इत्र लॉन्च कराया था। दरअसल कुछ वक्त पहले जब पीयूष जैन के यहां पर छापेमारी हुई थी तब पीयूष जैन को समाजवादी इत्र बनाने वाला और अखिलेश का करीबी कहा गया था। इसका अखिलेश यादव ने खंडन किया था और बताया था कि पुष्पराज जैन ने समाजवादी इत्र बनाया था। अब इन्हीं पुष्पराज जैन के घर पर इनकम टैक्स ने रेड कर दी है।

इतना ही नहीं, उधर वाराणसी से सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। शतरुद्र प्रकाश डॉ राम मनोहर लोहिया से प्रभावित होकर समाजवादी युवजन सभा बीएचयू के सदस्य बने थे। कई आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था इतना ही नहीं एक बार तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन में घुस कर भी प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि शतरुद्र प्रकाश ने काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन पर इस कोरिडोर की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

शतरुद्र प्रकाश को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मी कांत बाजपेई ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं भाजपा नेता लक्ष्मी कांत बाजपेई ने कहा कि 20 बार जेल और 30 बार गिरफ्तारियां देने वाले प्रकाश तिहाड़ तक गए। समाजवादी संघर्ष के पुरोधा रहे हैं। समाजवाद का जब मार्ग भटका तो पीएम मोदी से प्रभावित होकर वो आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इसके लिए धन्यवाद।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *