February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बदायूं के काजी के जनाजे में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बदायूं/यूपी। बदायूं में जिला काजी के जनाजे में हजारों की संख्या में जुटे भीड़ ने कोरोना की पूरी गाइडलाइन को ताक पर रख दिया। ना कोई सोशल डिस्टेंसिंग, ना मास्क और ना ही महामारी की परवाह। ऐसे में जिला काजी के जनाजे में उमड़ी भीड़ को देखते बदायूं शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देर रात एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि इस भीड़ जुटने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि हुजूर साहिब-ए-सज्जादा खानकाह-ए-कादरिया शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी बदायूंनी का इंतकाल हो गया। दिन निकलने के साथ थी शहर के मोहल्ला सोथा स्थित उनके आवास मदरसा आलिया कादरिया में उनके अकीदतमंदों और मुरीदों का हुजूम जुटने लगा। शहर समेत आसपास के जिलों और दूरदराज से भी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। उनके मुरिदिनों में हर धर्म के लोग शामिल हैं। पूर्वाह्न दरगाह कादरिया में तदफीन हुआ। जनाजे में भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को उनके प्रवक्ता का निधन हो गया था।

काजी-ए-जिला सालिमुल कादरी के इंतकाल के बाद उनके जनाने में उनके चाहने वालों व मुरीदों की भारी भीड़ उमड़ी। मुरीदों की भीड़ को देख पुलिस व प्रशासन सामाजिक दूरी बनाये रखने की कोशिश की, लेकिन मुरीदों की भीड़ के आगे सब बेबस नजर आये। जिला काजी बड़े धर्मगुरु थे, इसके चलते जिन्होंने भी उनके इंतकाल की खबर सुनी, सब उनके अंतिम दर्शन के उमड़ पड़े। परिवार के व जिम्मेदार लोग लगातार यहां पहुंचे लोगों से लगातार सामाजिक दूरी बनाये रखने का एनाउंस करते रहे।

बताया जाता है कि जिला काजी का स्वास्थ अरसे से खराब चल रहा था। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनके इंतकाल से जुड़ी खबरें वायरल हुई तो हर तबका गमगीन हो गया। लोग मदरसे पर उनके दीदार को पहुंचने लगे। देश से ही नहीं विदेश से भी शोक संवेदना व्यक्त की जाने लगी। मदरसा प्रबंधन कोविड गाइड लाइन का पालन कराते हुए लोगों को उनका दीदार कराया। इसके बाद दरगाह कादरिया में तदफीन किये गये।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed