March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महाशिवरात्रि के मौके पर देशभर के मंंदिरों में भक्तों का तांता

नई दिल्ली। आज देशभर में सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पर्व महाशिवरात्री मनाया जा रहा है। भगवान शंकर के दर्शन के लिए मंदिरों में भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। लोग दूर-दूर से आकर इकट्ठे हो रहे हैं। देश के नेता राजनेता भी दर्शन के लिए मंदिरों में गए और वहां भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की, साथ ही सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि के मौके पर भोपाल के ‘बड़ा महादेव मंदिर’ में पूजा की और लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं। भगवान शिव कल्याणकारी हैं और वो सबका कल्याण करें। आज महाकाल बाबा की नगरी में 21 लाख दीपों से भगवान शिव की नगरी जगमागएगी।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर ‘गोरखनाथ मंदिर’ में की पूजा-अर्चना की। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भी ‘शंकराचार्य मंदिर’ में पूजा करने  के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हुई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के ‘बनखंडी मंदिर’ में दर्शन किए और देशवासियों के मंगल कामना करते हुए कहा, “महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान की अराधना की है। भगवान से प्रार्थना की है कि हमारा राज्य तेज गति से आगे बढ़े, लोग स्वस्थ रहें और लोगों की हर मनोकामना पूरी हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *