यूपी

पहले भगवा, अब लाल हुआ अयोध्‍या का DM आवास बोर्ड, मचा सियासी बवाल

शेयर करें:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को छठे दौर का मतदान हो रहा है। 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इससे पहले सूबे में चुनाव आयोग 5 दौर की वोटिंग करा चुका है। आज के चुनाव की खास बात ये है कि अब ये पूर्वांचल में हो रहा है। इस इलाके में बीएसपी का भी दबदबा रहा है। वहीं छठे दौर के चुनाव के बीच एक बार फिर रामनगरी अयोधा सुर्खियोंं में है। लेकिन इस बार चर्चा की वजह है रंगों की। जिस को लेकर अब सियासत हो सकती है। दरअसल, अयोध्या जिलाधिकारी के अस्थाई आवास का साइन बोर्ड को एक बार फिर बदल दिया गया है। महज 24 घंटों के भीतर 2 बार इस बोर्ड को चेंज कर दिया गया है। पहले जहां इसे भगवा से हरा किया गया और अब हरा से लाल रंग में कर दिया गया है।

बता दें कि पहली बार नहीं जब यूपी चुनाव से पहले रंगों को लेकर सियासत हो रही है। इससे पहले वाराणसी में कांग्रेस दफ्तर को गुलाबी रंग में रंग कर दिया गया है। जिसको लेकर पर जमकर बवाल भी हुआ था। गौरतलब है कि अयोध्या के जिलाधिकारी आवासीय गेट पर 2 बोर्ड लगाए गए थे, जिसमें एक बोर्ड पहले से हरा रंग का था, जबकि दूसरा बोर्ड भगवा कलर में था। लेकिन बाद में भगवा रंग वाले बोर्ड को बदल दिया गया और उसे भी हरे कलर में तब्दील कर दिया गया था। मगर बवाल को बढ़ता देख बाद एक बार फिर उसका रंग चेंज कर लाल कर दिया गया है। ज्ञात हो कि, यूपी में विधानसभा चुनाव अब संपन्न नहीं हुए हैं। सातवें चरण की वोटिंग 07 मार्च को होनी है। ऐसे में एक बार फिर कलर को लेकर सियासी पारा तेज हो गया है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

Ad Zone: in_content

वहीं मतदान के बीच इस बोर्ड का रंग बदलकर लाल कर दिया गया। जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें