दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, शिवसेना यूबीटी नेता को देना होगा एक और एफिडेविट

शेयर करें:

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश और न्यायपालिका पर की गई टिप्पणी मामले में शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत आज सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को फटकार लगाते हुए उनके आचरण को लेकर जवाब मांगा। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने राउत से कहा कि आप वरिष्ठ नेता हैं, आपने माफी तो मांग ली है लेकिन माफी दिल से आनी चाहिए। वहीं संजय राउत के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल एक और हलफनामा दाखिल करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के आरोप में शिवसेना यूबीटी नेता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए व्यक्तिगत पेशी का आदेश दिया था।

वहीं सुप्रीम कोर्ट में पेशी के बाद संजय राउत ने पत्रकारों के सवालों पर सिर्फ इतना कहा कि मुझे एक और एफिडेविट देना है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की ओर से संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ आपराधिक अवमानना ​​याचिका दायर की गई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने कोर्ट में कहा कि संजय राउत एक सम्मानित पद पर हैं, इसलिए उनसे जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है। राउत ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी तो मांग ली थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने न्यायपालिका के खिलाफ पोस्ट करना जारी रखा। राय से कोर्ट से अनुरोध किया कि इस मामले में सख्ती से निपटा जाए।

वहीं, अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने प्रथम दृष्टया संजय राउत और निखिल वागले की टिप्पणियों को न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला माना था। कोर्ट में संजय राउत के द्वारा 19 अक्टूबर को की गई सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया गया जिसमें उन्होंने अल्बानिया के सुप्रीम कोर्ट को जलाए जाने की तस्वीर पोस्ट की थी। इससे पहले निखिल वागले की वकील इंदिरा जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उनके मुवक्किल ने अपनी पोस्ट के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है और नोटिस मिलने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट भी कर दिया है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें