February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कुछ लोग संविधान को जेब में लेकर घूमते हैं, राहुल गांधी पर बरसे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। लोकसभा में आज संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक पार्टी विशेष ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया। हमारा संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं बल्कि राष्ट्र का है। राजनाथ ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता संविधान की प्रति जेब में लेकर घूमते हैं। बचपन से उन्हें यही सीख दी गई है। जबकि बीजेपी ने संविधान को हमेशा माथे से लगाया है। रक्षामंत्री ने कहा, पंडित मदन मोहन मालवीय, लाला लाजपत राय, भगत सिंह और वीर सावरकर जैसे महापुरुषों के विचारों ने हमारे संविधान की भावना को मजबूत और समृद्ध बनाया है।

देश में संविधान लागू होने के 75वें वर्ष पर संसद में चर्चा की शुरुआत करते हुए  राजनाथ सिंह बोले, 75 साल पहले, संविधान सभा ने नव-स्वतंत्र भारत के लिए संविधान बनाने की प्रक्रिया पूरी की थी। लगभग तीन साल की कड़ी बहस और विचार-विमर्श के बाद, हमें अपना संविधान मिला। संविधान सभा द्वारा बनाया गया संविधान सिर्फ एक आधिकारिक दस्तावेज नहीं, यह लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, लोकतंत्र के इस मंदिर, संसद की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीद सुरक्षाकर्मियों को मैं हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सबसे पहले मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं, सभापति महोदय. मुझे भारतीय संसद और संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर इस चर्चा में भाग लेने का अवसर मिला। हम सौभाग्यशाली हैं कि 75 साल पहले संविधान सभा ने नव स्वतंत्र भारत के लिए संविधान का मसौदा तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया था।

You may have missed