May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

योगी के शपथग्रहण में शामिल होंगे अंबानी-अडानी समेत 50 बड़े कारोबारी, संतों से लेकर कार्यकर्ताओं तक को भी न्योता

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कल यानी 25 मार्च का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि कल योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। भाजपा इतिहास रचते हुए दूसरी बार सरकार बनाने को तैयार है। इस मौके को खास बनाने के लिए पार्टी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। शपथ ग्रहण के आयोजन के लिए 75000 लोगों की क्षमता वाले लखनऊ के ‘इकाना स्टेडियम’ को विशेष रूप से तैयार कर लिया गया है। इसके लिए आगंतुकों की लिस्ट तैयार कर ली गई है, साथ ही उन्हें आमंत्रण पत्र भी भेजा जा रहा है। इस समारोह में बड़े-बड़े उद्योगपति और वीआईपी भी शामिल होने वाले हैं, तो आइये जानते हैं कौन हैं वो प्रभावशाली लोग, जो इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं? मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने मेहमानों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी के टॉप लीडर और विपक्ष से भी कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

योगी के इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। साथ ही 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों, 5 राज्यों के उपमुख्यमंत्रियों, देश के बड़े उद्योगपतियों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं विपक्ष के नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत बसपा प्रमुख मायावती जैसे बड़े नेताओं के नाम भी मेहमानों की सूची में है। इसके अलावा इस समारोह में शामिल होने के लिए देश के करीब 50 कारोबारी घरानों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इन नामों में ‘टाटा ग्रुप’, ‘अंबानी ग्रुप’, ‘आदित्य बिरला ग्रुप’, ‘अडानी ग्रुप’, ”महिंद्रा ग्रुप’, ‘आईटीसी ग्रुप’, ‘पेप्सीको’, ‘हिंदुस्तान यूनीलीवर ग्रुप’, ‘फिल्पकार्ट’ और ‘आईजीएल ग्रुप’ भी शामिल हैं।

इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजपी ने संतों, महात्माओं, मंदिरों के शहर मथुरा-वृंदावन, अयोध्या और हरिद्वार के संतों और योग गुरु बाबा रामदेव के साथ-साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, प्रवासियों और कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया है। ये शपथ ग्रहण समारोह इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही यहां पर करीब 10 हजार मेहमानों के रुकने की व्यवस्था भी की गई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *