June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

RRR को दर्शकों ने बताया ‘बाहुबली 2’ से 10 गुना बेहतर, यूजर्स ने ट्विटर पर Jr NTR की तारीफ के बांधे पुल

नई दिल्ली। बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली  की मच अवेटेड फिल्म ‘RRR’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘बाहुबली द बिगनिंग’ के बाद एसएस राजामौली ने ‘बाहुबली 2’ से बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस के मामले में अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। राजामौली एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। राजामौली के निर्देशन में बनी ‘आरआरआर’  ने रिलीज से पहले ही 750 करोड़ की कमाई करके ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया है।

अनाउंसमेंट के बाद से ही ट्रिपल आर  को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा गया है। फिल्म के रिलीज के साथ ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख रहे लोग ट्विटर पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे लोग रामचरण की अदाकारी के फैंन हो गए हैं। वहीं जूनियर एनटीआर के साथ उनकी बॉन्डिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने RRR को मास्टरपीस बताया है। साथ ही लोगों ने एसएस राजामौली के निर्देशन को लेकर तारीफों के पुल बांधे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *