July 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने इतने फीसद तक बढ़ाया DA

नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सराकर ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार  के इस फैसले के उपरांत उन सभी लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है, जो महंगाई के कहर का शिकार होने के बाद त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की हित की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए महंगाई भत्ता 34 फीसद कर दिया है। पहले यह महंगाई भत्ता महज 32 फीसद था।  जिसमें अब तीन फीसद का इजाफा किया गया था।

ध्यान रहे कि यूक्रेन-रूस सहित कई कारणों को लेकर महंगाई अपने चरम पर पहुंचती जा रही है। पेट्रोल व डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने राहतभरा कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *