February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फ्रांस में भारत समर्थक इमैनुअल मैक्रों फिर चुने गए राष्ट्रपति, मरियन ली पेन को दी करारी शिकस्त

पेरिस। इमैन्युअल मैक्रों ने एक बार फिर फ्रांस का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। मैक्रों ने धुर दक्षिणपंथी नेता मरीयन ली पेन को बड़े अंतर से मात दी। मैक्रों को 58.8 फीसदी वोट मिले। जबकि, ली पेन सिर्फ 41.2 फीसदी वोट ही हासिल कर सकीं। फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में दो बार वोटिंग होती है। मैक्रों की ली पेन पर जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। पहले दौर की वोटिंग में मैक्रों और ली पेन से पिछड़ने के बाद वामपंथी नेता ज्यां लुस मेलेंको ने मैक्रों को समर्थन देने का एलान कर दिया था। ज्यां ने अपने समर्थकों से कहा था कि वे ली पेन को वोट न दें। मैक्रों को नाटो और यूरोपीय संघ का समर्थक माना जाता है। वो भारत के भी काफी करीबी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मैक्रों को दोबारा जीत पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद मैक्रों एफिल टावर ग्राउंड पहुंचे। वहां उन्होंने समर्थकों को धन्यवाद दिया। मैक्रों ने कहा कि आप सभी ने अगले 5 साल तक मुझे राष्ट्रपति चुनकर अपना भरोसा जताया है। मैं आपका कर्जदार रहूंगा। वहीं, उनकी पत्नी ब्रिजिट ने कहा कि फ्रांस दुनिया का सबसे खूबसूरत देश है। इतना बड़ा सम्मान जिसके लिए मैं सिर्फ उम्मीद कर सकती हूं। ब्रिजिट ने कहा कि मुझे पति पर भरोसा है। उनके पास फ्रांस के लिए विजन है और वो इसे पूरा करेंगे।

वहीं, मरियन ली पेन ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार कबूल करते हुए मैक्रों की जीत स्वीकार कर ली। ली पेन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों का अभूतपूर्व प्रदर्शन एक शानदार जीत को दिखाता है। उन्होंने मैक्रों को बधाई दी। बता दें कि इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति पद के चुनाव में कई मुद्दे हावी थे। इनमें रूस-यूक्रेन जंग में देश का रुख, हिजाब, मुस्लिम प्रवासियों को शरण देना, महंगाई और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे हावी थे। इन्हीं मुद्दों पर मैक्रों और ली पेन ने चुनाव लड़ा था। इमैनुअल मैक्रों के फिर फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। मोदी ने इस बारे में ट्वीट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed