February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केजीएफ-2 के सामने पस्त हुई शाहिद की ‘जर्सी’, यश की फिल्म ने पार किया 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा

नई दिल्ली। केजीएफ-2 की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अपने आस-पास रिलीज हो रही फिल्मों का यश सूपड़ा साफ कर रहे हैं। फिल्म रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म ने 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। केजीएफ चैप्टर 2 के चलते शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पिछड़ गई है। फिल्म रिलीज और वीकेंड पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। फिल्म जर्सी ने पहले दिन मात्र 4 करोड़ की कमाई की। जबकि दूसरे दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्रेंड एक्सपर्ट की माने तो फिल्म तीसरे दिन 5 करोड़ की कमाई कर सकती है।केजीएफ 2 का कलेक्शन बाकी फिल्मों के कलेक्शन को प्रभावित कर रहा है।

बरकरार है यश की फिल्म केजीएफ-2 का जादू

बात करें केजीएफ चैप्टर 2 के कलेक्शन की तो फिल्म 11 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।फिल्म वर्ल्ड वाइल्ड भी धांसू कलेक्शन कर रही है। फिल्म अब तक वर्ल्ड वाइल्ड 900 करोड़ कमा चुकी है और जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म राजामौली की आरआरआर को टक्कर देने के लिए तैयार है। दावा किया जा रहा है कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो आरआरआर को भी पीछे छोड़ देगी। दूसरे हफ्ते फिल्म ने शुक्रवार को 11.56 करोड़, शनिवार को 18.25 करोड़, रविवार को 22 Crore का धमाकेदार कलेक्शन किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म सोमवार को 15 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है वो सिर्फ वीकेंड पर ही फिल्म 66.61 करोड़ का कुल कलेक्शन करने में कामयाब होगी।

जल्द 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म

यश की फिल्म 11 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है। अब फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री के लिए तैयार है। गौरतलब है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही कमाल कर रही है। फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आए हैं। संजय दत्त ने फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया है जिसका नाम अधीरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed