April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में विधायकों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी, 54 की जगह हर महीने मिलेंगे इतने हजार

नई दिल्ली। दिल्ली में विधायकों की सैलरी बढ़ोतरी को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार की इस मंजूरी के बाद विधायकों की सैलरी में 5 या 10 नहीं बल्कि बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बता दें, वर्तमान में विधायकों को सभी भत्ते मिलने के बाद हर महीने 54 हजार रुपये मिलते हैं, जबकि सरकार की मंजूरी के बाद अब इन्हें हर महीने 90 हजार रुपये मिलने लगेंगे।

कितनी है विधायकों की सैलरी

वर्तमान में विधायकों की बेसिक सैलरी 12000 रुपये हर महीना मिलती है। जो अब बढ़कर 20 हजार हो जाएगी। वहीं, भत्तों को मिलाकर जो सैलरी 54 हजार होती थी वो बढ़कर 90 हजार रुपये हो जाएगी। दिल्ली सरकार की तरफ से पहले साल 2015 में ये प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, लेकिन तब इसे मंजूरी नहीं मिल पाई थी। वहीं, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि केंद्र की ओर से जो प्रस्ताव आया है, उसमें बहुत काट छांट हुई है।

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली बार साल 2011 विधायकों की सैलरी बढ़ाई गई थी लेकिन 11 साल बाद इतनी कम सैलरी बढ़ोतरी उपयुक्त नहीं है। गोयल ने कहा, ‘दिल्ली में भी विधायकों को अन्य राज्यों के बराबर ही सैलरी और भत्ते मिलने चाहिए’। कहा ये भी जा रहा कि केंद्र की मंजूरी के बाद अब दिल्ली विधानसभा में विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी का बिल अगले सत्र में लाया जाएगा।

2015 में केंद्र सरकार को भेजा था प्रस्ताव

दिल्ली सरकार की तरफ से साल 2015 में विधायकों के वेतन बढ़ाने का कानून दिल्ली विधानसभा से पास करके केंद्र सरकार को भेजा था लेकिन केंद्र की तरफ से इसे अस्वीकार कर दिया गया। उस वक्त  विधायकों के वेतन और भत्ता के मामले को लेकर केंद्र सरकार ने कुछ सुझाव दिए है। अब इन्हीं सुझावों के आधार पर दिल्ली कैबिनेट ने अगस्त 2021 में इस पर मुहर लगाई थी और प्रस्ताव दोबारा केंद्र को भेजा था। केंद्र की तरफ से अब इसे ही मंजूरी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *