April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Covid-19: WHO का दावा, भारत में कोरोना से 47 लाख से ज्यादा मौतें, भारत ने जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप अभी समाप्त नहीं हुआ है। हालांकि कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीते 24 में 3000 से ज्यादा मामले सामने आए है,जबकि इस दौरान 55 लोगों ने अपनी जान गवाई है। इसी बीच एक अंतराष्ट्रीय आकड़े ने भारत की परेशानियों में इजाफा कर दिया है।

दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के चलते हुई मौतों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट की मानें, तो कोरोना की वजह से सिर्फ भारत में ही 47 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है। इसके विपरीत भारत के जो आकड़े आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने रखे थे वो लगभग 6 लाख से कम थे। ऐसे में भारत सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर कड़ा विरोध जताया है और नाराजगी व्यक्त की है।

भारत सरकार के मुताबिक जिस तकनीक या मॉडल के माध्यम डब्ल्यूएचओ ने ये आंकड़े इकट्ठा किए हैं, वो गलत है। भारत सरकार ने बयान जारी कर कहा गया कि भारत की नाराजगी के बावजूद भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पुरानी तकनीक और मॉडल के जरिए मौत के आंकड़े जारी कर दिए हैं, भारत की चिंताओं पर सही तरीके से ध्यान नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *