June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

UP Budget 2022: योगी सरकार के मेगा बजट में गोरखपुर और वाराणसी को मिली छप्पड़ फाड़ सौगात

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पहला बजट पेश किया है जिसमें महिला सुरक्षा, खिलाड़ियों और किसानों को ज्यादा महत्व दिया गया है। बजट 2022-23 काफी खास है क्योंकि इस बार 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख का बजट पेश किया गया है जबकि पिछले साल साढ़े 5 लाख का बजट पेश किया गया था। इस बार का बजट अब तक का सबसे बड़ा पेपरलेस बजट है। बजट को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया। इस बार के बजट में प्रदेश को बहुत सारी सौगातें मिली हैं।

शहरों के लिए  क्या रहा बजट में खास

1.  अगले 5 सालों में सिंचाई लागत शून्य होगी।  पीएम कुसुम योजना के तहत मुफ्त सौर पैनल बांटे जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में 15,000 से अधिक सोलर पैनल दिए जाएंगे।

2. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 2 निशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरण के उद्देश्य से दिए जाएंगे। इसके लिए 6571 करोड़ 13 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं। इसके अलावा अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मुफ्त में आयोडाइंड नमक,रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, खाद्यान्न, साबुत चान भी दिये जाएंगे।

3. प्रदेश में इस बार मेट्रो पर फोकस किया गया है। बजट में मेट्रो के लिए रुपये आवंटित किए गए हैं। आगरा मेट्रो रेल 597 करोड़, कानपुर मेट्रो के लिए 747 करोड़, बनारस और गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़ का बजट बनाया गया है। इसके अलावा  दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के लिए 1306 करोड़ का बजट भी दिया गया है।

4. गांवों में ग्राम उन्नति योजना लाई जाएगी जिसके तहत सभी गांव में सोलर लाइट लगवाई जाएंगी।

5. बुंदेलखंड में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर भी बनाया जाएगा।

6. अयोध्या में सूरजकुंड विकास को 140 करोड़ दिए जाएंगे।

7. नए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। जिसमें चना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स उद्योग नीति में अगले 5 सालों में 40,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे और 4 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

8. युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए अगले 5 सालों में 02 करोड़ स्मार्ट फोन या टैबलेट देने का लक्ष्य

9. वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए 95 करोड़ रुपये देने का एलान। जिससे पहले जमीन खरीदी जाएगी।

10. सेफ सिटी योजना के तहत कई शहरों को लिए 523 करोड़ 34 लाख रुपये दिया जाएगा। जिसमें वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *