July 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अमेरिका के शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान फायरिंग, 6 की मौत, 57 घायल

शिकागो। अमेरिका के इलिनॉय प्रांत के शिकागो में सोमवार को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड के दौरान गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। वारदात में 57 लोग घायल हुए। परेड के दौरान गोलीबारी से भगदड़ मच गई। हमलावर ने दो दर्जन से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं। परेड शुरू होने के 10 मिनट बाद ही ये घटना हुई। लेक काउंटी शेरिफ के दफ्तर के मुताबिक हमलावर गोरा और उम्र करीब 20 साल है। वहीं, अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने हाईलैंड पार्क हमले के आरोपी का फोटो जारी किया है। उसका नाम रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि संघीय एजेंसियों को हमलावर को पकड़ने के आदेश दिए हैं। हाल ही में लागू बंदूक संबंधी कानून के बारे में बाइडेन ने कहा कि मैंने अभी बंदूक सुधार कानून पर दस्तखत किए। अभी और बहुत कुछ करने की जरूरत है। मैं इस महामारी से लड़ता रहूंगा। अखबार ‘सन टाइम्स’ ने मौके पर लोगों की ओर से बनाए गए तमाम वीडियो जारी किए। इसमें लोग चीखते हुए भागते दिखते हैं। लोगों ने पहले गोलीबारी को परेड के दौरान होने वाली आतिशबाजी समझा, लेकिन जब लोग भागते दिखे, तो सभी लोग भगदड़ में शामिल हो गए।

एक पत्रकार के मुताबिक उसने कई लोगों को खून से लथपथ देखा। लोगों ने पुलिस को बताया कि हमलावर किसी इमारत से गोली चला रहा था। जब गोलियां चलाई जा रही थीं, तो जगह खुली होने की वजह से लोगों को बचने का मौका भी कम मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि हमलावर ने 25 से ज्यादा राउंड फायिरंग की। मौके पर मौजूद पुलिस अब भी गश्त कर रही है। घायलों को हाईलैंड पार्क हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *