कोहली के भविष्य को लेकर रिकी पोंटिंग ने कह दी ये बड़ी बात…
नई दिल्ली। आजकल भारतीय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की हो रही है और इसका कारण उनकी खराब हालिया फॉर्म है। कभी भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले विराट कोहली इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बीते दो-ढाई सालों से विराट कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। विराट कोहली के लिए वर्तमान समय काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। कई लोगों ने उनकी टीम में मोजूदगी को लेकर सवाल उठाया। उम्मीद थी कि विराट इंग्लैंड दौरे में अपनी फॉर्म तलाश लेंगे लेकिन ऐसा हो ना सका। उन्होंने इंग्लैंड दोरे की कुल 6 पारियों में केवल 76 रन ही बनाए। इसके बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे के लिए विराट को आराम दिया गया है।
रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली के लिए आजकल हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है। एक तरफ जहां कई दिग्गज खिलाड़ी उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विराट के बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी विराट कोहली को लेकर अपनी राय दी है। ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व चैंपियन बना चुके रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के भविष्य के बारे के बारे में बड़ी बात कही है। रिकी पोंटिंग का मानना है कि कोहली अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहने लायक हैं।
महान खिलाड़ी को इस दौर से गुजरना पड़ता है- रिकी पोंटिग
आईसीसी के रिव्यू में भारतीय तेज गेंदबाज की पत्नी संजना गणेशन के साथ इंटरव्यू के दौरान पोंटिंग ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे पता है कि विराट के सामने कुछ चुनौतियां है। उनके लिए यह एक मुश्किल समय है। लेकिन हर महान खिलाड़ी कि जिंदगी में इस प्रकार का दौर आता है। चाहे वह कोई गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाज। हर किसी को इस प्रकार के दौर से गुजरना पड़ता है।’
पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का मानना है कि यदि भारतीय टीम में विराट कोहली की इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप तक टीम में वापसी नहीं होती तो ऐसे में फिर उनके लिए वापसी करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा पोंटिंग ने कहा कि विराट कोहली में अभी भी उनके खिलाप चल रही विपरीत परिस्थितियों को संभालने की काबिलियत है।
