April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Tokyo Olympics 2020: हॉकी में टीम इंडिया की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में हॉकी खेल में भारत की महिला हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने 4-3 से साउथ अफ्रीका को मात दी है। टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया की ये दूसरी जीत है जिसके बाद उसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं।

बता दें, भारत की तरफ से वंदना कटारिया ने शानदार प्रदर्शन किया। वंदना कटारिया ने मैच में अपना गोल दागा। भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल में 4-3 से आगे चल रही है। भारत की तरफ से चौथा गोल वंदना कटारिया ने किया है। वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में गोल दागा। ये मैच में उनका ये तीसरा गोल है। बता दें, टीम के लिए गोल दागने वाली वंदना भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हो गई हैं। इन्होंने ओलंपिक मैच में तीन गोल अपने नाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *