May 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, आईपीएल फ्रेंचाइजी ने किया कंफर्म

नई दिल्ली। ऋषभ पंत ने आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी टीम की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बताया गया है कि ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि इस खबर को लेकर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऋषभ पंत ने वाकई में खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया या खराब प्रदर्शन की वजह से उनसे कप्तानी छीन ली गई है। आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रदर्शन आईपीएल के मौजूदा सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने कुल 14 मैच खेले जिसमें में सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली थी वहीं 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

फ्रेंचाइजी ने टीम निदेशक टॉम मूडी के हवाले से सोशल मीडिया पर लिखा, हमने सम्मानपूर्वक ऋषभ पंत के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। इस प्रकार के फैसले लेना कभी आसान नहीं होता है। एक कप्तान के रूप में ऋषभ पंत ने ड्रेसिंग रूम में जो भी योगदान दिया है, उसके लिए टीम उनकी आभारी है। अब हमारा ध्यान टीम को फिर से तैयार करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर है।

बता दें कि संजीव गोयनका आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर हैं। उन्होंने ऋषभ पंत के लिए 27 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम खर्च की थी। ऐसा माना जा रहा था कि पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहतर होगा मगर इस बार के प्वाइंट्स टेबल में टीम 10वें पायदान पर रही। पंत ने कप्तानी भले ही छोड़ दी है मगर ऐसा माना जा रहा है कि वो बतौर खिलाड़ी अगले सीजन में भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। हालांकि इस बात फैसला आईपीलए के अगले सीजन के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *