May 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, यूट्यूब कर रहा ट्रेंड

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अब एक और खास वीडियो शेयर कर बेहद स्पेशल कैप्शन लिखा है, चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया रिलीज गाने से ”घिस घिस घिस” से अपना एक क्लिप शेयर कर दर्शकों को बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार संग उनका ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। एक्ट्रेस ने क्लिप शेयर कर लिखा है – ”गाना अब सिर्फ हमारा नहीं रहा… पूरा UP, Bihar, Jharkhand और अब धीरे-धीरे पूरा India इस vibe पे झूम रहा है…Instagram Reels पे प्यार, YouTube पे trending… दिल से thankyou लेकिन अभी रुकना नहीं है… अब बारी है इसे #1 तक पहुँचाने की”

बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में रिलीज हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ”वेलकम टू द जंगल” के गाने ”घिस घिस घिस” में नजर आईं हैं। अक्षरा ने फिल्म में इस गाने पर अक्षय कुमार संग आइटम नंबर किया है और ये अक्षरा सिंह का बॉलीवुड डेब्यू भी है।

इस गाने को विक्रम मॉन्ट्रॉस और सुप्रिया पाठक ने गाया है और गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं। अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर गाना कर के अक्षरा सिंह ने निश्चित ही भोजपुरी जगत में एक लकीर खींच दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *