May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गठबंधन टूटते ही अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा तंज

जौनपुर। समाजवादी पार्टी यानी सपा के गठबंधन से दुत्कारे जाने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा के चीफ ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा। राजभर ने पार्टी की युवा मोर्चा की बैठक से पहले मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सपा से गठबंधन टूट चुका है। उन्होंने ये भी तंज कसा कि जब अखिलेश अपने चाचा शिवपाल सिंह और भाभी अपर्णा यादव को संभाल न सके, तो मुझे कहां से संभालेंगे। सुभासपा अध्यक्ष ने ये भी आरोप लगाया कि अखिलेश अपने आगे किसी की नहीं सुनते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों के बीच जुबानी जंग और तेज हो सकती है।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में एसी की राजनीति की हवा खराब हो गई है। एसी आराम करने के लिए बनाया गया था, लेकिन यूपी में कुछ नेताओं को एसी की हवा रास आ गई है। बता दें कि शनिवार को ही सपा के ट्विटर हैंडल पर ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल सिंह यादव के लिए चिट्ठी जारी कर कहा गया था कि उनको जहां सम्मान मिलता हो, वहां वे जाने के लिए स्वतंत्र हैं। राजभर और अखिलेश के बीच तनातनी यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही चल रही है। राजभर ने पहले भी कहा था कि अखिलेश को एसी कमरे से निकलकर लोगों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचना चाहिए।

आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में सपा प्रत्याशी और अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव की हार के बाद राजभर ने ये भी कहा था कि वो अपने करीब 350 साथियों के साथ आजमगढ़ में प्रचार कर रहे थे, लेकिन अखिलेश वहां एक दिन के लिए भी नहीं आए। इसी वजह से धर्मेंद्र की हार हुई। राजभर ने अब संकेत दिए हैं कि वो मायावती के साथ जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, उनका ये भी कहना है कि इस बारे में पार्टी के नेताओं और विधायकों की राय ली जाएगी। राजभर ने ये आरोप भी लगाया कि अखिलेश चुनाव का टिकट देने में भी पक्षपात करते हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *