April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कब्जे की प्रैक्टिस से लेकर मिसाइल छोड़ने तक… ताइवान को डराने के लिए जानें कैसी चालें चल रहा चीन ?

नई दिल्ली। अमेरिकी सीनेट की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को चीन की सेना ने साफ़ किया है कि वह ताइवान के सीमा क्षेत्र में अपना युद्धाभ्यास जारी रखेगा। चीन की सेना का ये युद्धाभ्यास एंटी सबमरीन, एयर टू शिप हमलों जैसी गतिविधियों पर केन्द्रित रहेगा। आपको बता दें कि नैंसी पेलोसी की यात्रा के विरोध में चीन ने ताइवान के चारों तरफ 6 जगहों पर 4 से 7 अगस्त तक युद्धाभ्यास किया था।

नैंसी पेलोसी की ताइपे यात्रा के विरोध में चीनी रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका के साथ सैन्य वार्ता को ठन्डे बसते में डालने का बचाव किया। साथ ही चीनी सेना ने अपना पक्ष साफ़ करते हुए कहा कि उनका सैन्य अभ्यास ताइवान के आसपास के इलाकों में यथावत जारी रहेगा। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उनकी सेना एंटी सबमरीन अटैक और समुद्री रेड जैसी गतिविधियों का अभ्यास करेगी। वहीं चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि ताइवान की मौजूदा स्थिति अमेरिका के द्वारा पैदा की गई है। चीनी प्रवक्ता ने आगे कहा कि अमेरिका को इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

जारी है चीन का युद्धाभ्यास

नैंसी पेलोसी की यात्रा के विरोध में 4 से 7 अगस्त तक चीनी सेनाओं ने ताइवान की सीमा क्षेत्र में अपने युद्धाभ्यास को जारी रखा। इस युद्धाभ्यास के दौरान चीनी सेना ने ताइवान की तरफ मिसाइल भी दागे। रविवार को ये युद्धाभ्यास ख़त्म होना था। हालांकि, इस युद्धाभ्यास को खत्म करने की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, बल्कि चीनी सेना ने इसे सोमवार के दिन भी जारी रखने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि युद्धाभ्यास के लिए चीन ने ताइवान की सीमा के समीप 10 युद्धपोत उतारे थे। वहीं ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इस मामले पर प्रतिक्रया देते हुए कहा कि चीनी सैन्य जहाजों, विमानों और ड्रोन ने ताइवान और उनकी नौसेना पर हमले की प्रैक्टिस की थी। इतना ही नहीं बल्कि ताइवान की ओर से ये भी दावा किया गया है कि चीन के नापाक मंसूबों के जवाब में ताइवान की तरफ से विमान और जहाज उतारे गए थे।

ताइवान की जवाबी कार्रवाई

ताइवान के रक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि चीन ने 66 युद्ध विमानों और 14 युद्धपोत को ताइवान के आसपास तैनात किया था। इतना ही नहीं बल्कि नैंसी पेलोसी की यात्रा के विरोध में चीन के 22 विमानों ने ताइवान की स्ट्रीट में मेडियन लाइन को क्रॉस किया था। ताइवान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इसके जवाब में ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमान उतारे और चीन को चेतावनी दी। इसके साथ ही ताइवान की तरफ से डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *